गढ़वा : ।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान गढ़वा विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का दिशा तय करने वाले लोग हैं आपातकाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के लिए काला धब्बा है कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का हत्या करने का काम किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाया है देशहित में काम करने वाली पहली बार पुर्न बहुमत की सरकार बनी है जिसका पुरा लाभ देश को मिल रहा है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे मुल मंत्र के साथ काम कर रही है देश में मोदी सरकार आने से भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है।
Advertisement
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास चाहती है बाकी दुसरे दल के लोग सबका साथ लेकर अपना विकास करते हैं समाज का प्रबुद्ध वर्ग भाजपा के साथ शुरू से रहा है भाजपा एक मात्र ऐसा पार्टी है जिसके साथ हर वर्ग का सहयोग रहता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बिनोद पाठक ने कहा कि आपातकाल देश के काला अध्याय से जुड़ गया। जब भी उस कालखंड को याद किया जाता है तो युवाओं के मन में गुस्सा आ जाता है उन्होंने कहा कि भारत सैकड़ों वर्ष बर्बाद होने में लग गए थे मोदी सरकार जिस तरह से देशहित में अनवरत कार्य कर रहा है ठीक करने में कुछ समय तो लगेगा। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को राजनीति में आने की जरूरत है कोई पार्टी अगर राष्ट्रहित समाजहीत में काम कर रहा है तो लोगों को ऐसे विचारधारा से जुड़कर राजनीति में भुमिका निभाना चाहीए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मनों ने देश को हर तरीके से लुटा समाजिक आर्थिक हर तरीके से बर्बाद किया। नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसा प्रधानमंत्री देश को पहली बार मिला है इसे हम सबको समझना होगा। जो भी अच्छा काम करता है उसके साथ पब्लिक को खड़ा होना चाहीए।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक गौरी शंकर बिंद भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे भाजपा नेत्री वीणा पाठक पार्वती सिंह नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप कार्यक्रम प्रभारी मनोज पाठक यशवंत मिश्रा अद्याशंकर पाण्डेय ओमप्रकाश पाठक दीपक तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।