मझिआंव :
बीडीओ नितेश भास्कर के द्वारा नीति आयोग( एबीपी) के तहत सभी विभागों के पदाधिकारियों कर्मचारियों, पंचायत सचिव, मुखिया एवं अन्य पदाधिकारीयों के साथ बैठकर विकाश कार्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विभाग, बैंक, कृषि, जेपी एनपीएस, एसबीएम सहित अन्य विभागों पर चर्चा की गई।
साथ में चर्चा करते हुए बीडीओ श्री भास्कर ने उपस्थित लोगों को कहा कि सभी विकास कार्यों पर फोकस करना, और उस पर अमल करते हुए उस कार्य को सलेक्शन करना अति आवश्यक बताया। साथ ही सभी पलानो पर विस्तार से चर्चा की गई। तथा सभी का डाटा मांगा गया। इसे पुनः एक माह बाद बैठक करने की बात कही। इस मौके पर प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ, पंचायत सचिव मुर्तुजा अली अंसारी, शिव शंकर ठाकुर, एजीएम मुकेश कुमार पांडेय, एटीएम आकाश कुमार सिंह, मुखिया शंभू पासवान, मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब खां, इंदल सिंह, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी सहित काफी संख्या में कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।