मझिआंव :
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के टोला बिडंडा में संचालित दो आरा मशीन को वन विभाग टीम के द्वारा शनिवार को शुबह में जब्त कर लिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में लकड़ी के बड़े -बड़े बोटे भी जब्त किये गए ।
प्रशिक्षु डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा यह छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें नन्द केश्वर शर्मा एवं सुरेन्द्र शर्मा का आरा मशीन, हेवी जेनरेटर एवं लकड़ियाँ जब्त की गई है।यह मशीन कई वर्षों से अवैध चलाए जा रहे थे। इस आरा मशीन के जब्त होने पर ग्रामीणों का कहना है कि इन आरा मशीनों के संचालकों के द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों की मिली भगत से यह अवैध कायॅ निर्भय होकर संचालित किया जा रहा था।
जिनमें कुछ लोग वनों से चोरी कर लकड़ियां लाते थे और उसे आरा मशीन में चिरवाकर बेंचने के धंधे में लगे हुए थे। इधर बिडंडा में दो आरा मशीन संचालक पर कार्रवाई होते ही मझिआंव व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे आधा दर्जन आरा मशीनों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है,साथ ही मामला ठंढा होने पर उसे पुनः लगा लिया जाता है। इधर वन विभाग के छापेमारी अभियान में प्रशिक्षु डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम के अलावे फोरेस्टर ओम प्रकाश एवं निशांत कुमार पप्पू तथा सुनील राय, राहुल कुमार सिंह, कुंदन कुमार, हेमंत कुमार, दया शंकर सिंह, अनूप सिंह, अभिषेक कुमार तथा हीरालाल पासवान शामिल थे।