मेराल : झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान के द्वारा मेराल प्रखंड के हासनदाग निवासी मुखिया पति हरेंद्र चौधरी को गढ़वा अनुमंडल अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी सौंपा गया है।
हरेंद्र चौधरी को पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर झामुमो के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके पंचायत के लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में मुबारक अंसारी अनिल चौधरी रंजीत कुमार चौबे द्वारिका चौधरी राजेंद्र चौधरी कोमल चौधरी प्रणय चौबे गुलबास अंसारी कमल किशोर चौबे रमेश चंद्रवंशी शिवदत्त चौधरी मानिकचंद चौधरी संजय विश्वकर्मा गुपू चौधरी मुकेश कुमार ठाकुर अर्जुन रजक लालमनी साव कौशर अंसारी मानदेव बैठा उषा कुमारी डोली देवी तेतरी देवी इत्यादि का नाम शामिल है।
इधर हरेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के द्वारा हम जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास करते हुए बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरते हुए निष्ठा के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।साथ ही सभी तबके के लोगो को पार्टी में जोड़ा जाएगा।।उन्होंने मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान सचिव मनोज ठाकुर बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।