मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में भी बिजली की अनियमितता के कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
बिभाग के पदाधिकारियों की मनमानी रवैया के कारण बिजली बाद मुश्किल से 8-10घंटा ही मिल पा रहा है ,वह भी कभी कभार गायब हो जाती है बिजली रानी , जिससे आक्रोशित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग के मारुति नंदन सोनी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने विद्युत सबस्टेशन में जमकर हंगामा किया।
इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं का नेतृत्व कर रहे मारुत नंदन सोनी ने कनीय अभियंता कमल कुमार से बिजली के नहीं रहने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया।साथ ही कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के ज्यादातर वार्डो में बिजली का तार,पोल ,ट्रांसफार्मर की बहुत बड़ी समस्या है।
इतना ही नहीं पूर्व से बने घरों के ऊपर से गुजर रहे 11,000 बिजली के तार से लोगों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है कि ई लोग उससे स्पॅश से की ई लोगो की जान भी गंवानी पड़ी एवं कई लोग अपंग हो चुके हैं बिजली के हाई वोलट के तार से।उसे अविलंब हटाते हुए रोड के किनारे से हाई वोल्टेज की तार ले जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसपर बिभाग द्वारा अविलंब कारवाई नहीं किया गया तो बाध्य होकर बिजली विभाग के खिलाफ मझिआंव विद्युत सबस्टेशन के साथ ही जिला ऑफिस में भी ताला बंद किया जाएगा।मौके पर मारुति नंदन सोनी के अलावें मुकेश मेहता,गोरख राम, विनय जायसवाल, धर्मेंद्र पांडेय, सुखाड़ी मियां,अशमेर चौबे, मंटू तिवारी एवं ददन पाठक सहित लगभग 5 दर्जन की संख्या में बिजली उपभोक्ता थे।
जबकि एक अन्य खबर के अनुसार
: प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी शिव कुमारी देवी पति श्यामलाल ठाकुर के नाम से सीमांकन के लिए अंचल में नाजिर रसीद कटवाए 5 साल बीतने के बावजूद भी जमीन का सीमांकन नहीं हुआ। कई बार अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर थक गए अंत में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं उपायुक्त को आवेदन देकर सीमांकन कराने की गुहार लगाई है दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि शिव कुमारी देवी के द्वारा 21अगस्त 2018 को अंचल कार्यालय में ₹1000 देकर नाजिर रसीद कटा कर सीमांकन कराने का रसीद प्राप्त किया है। परंतु आज तक सीमांकन नहीं हो सका। इधर इस संबंध में सी ओ रामजी प्रसाद गुप्ता से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस नाजिर रसीद को हम नहीं मानते हैं,इसपर हम कभी भी जमीन का सीमांकन नहीं कराऐंगे,ईसे पुण: दुबारा नये सिरे से फीर से औन लाइन रसीद कटाकर 1000 (एक)हजार रुपए का रसीद लाए।
इधर भुक्तभोगी शिव कुमारी देवी ने बताई कि हम गरीब परिवार से हैं बार-बार हजार रुपये हम कहां से लाएं, जब उस औफ लाईन रसीद का भैलू नहीं था तो उनका नाजीर रसीद क्यों काटा ,ईसपर सीओ ने दो टुक ज़बाब देते हुए कहा कि हम कुछ नहीं जानते हैं।