मझिआंव :
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 के ब्लॉक रोड के बींद टोला में बनाए जा रहे घर निर्माण कार्य को सीओ के द्वारा पुलिस भेजकर शनिवार को रोक लगा दिया गया। जानकारी देते हुए सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उक्त स्थल पर ललित राम के द्वारा खाता संख्या 220 प्लॉट नंबर 91, 92, 93, एवं 94 में रकबा 8डीसमिल मे घर बनाया जा रहा था, जिसे पीछे बसे हुए बींद समुदाय के लोगों के द्वारा यह कहते हुए की लगभग 60 साल से पूर्व से ही लगभग 3 फीट की रास्ता हम लोगों को आने जाने के लिए था ,जिसे ललित राम के द्वारा बंद करते हुए घर बनाया जा रहा है,हमलोगो का बाहर निकाली के लिए वही एक मात्र रास्ता है ,उसे भी ललित राम के द्वारा घर बनाकर उसे बंद किया जा रहा है।
इसकी लिखित शिकायत कई बार अंचल पदाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
फिर शनिवार को भी घर बनाते समय इसकी सूचना सीओं को दी ।जिसे सीओ श्री गुप्ता के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को नोटिस देकर तत्काल घर निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दी ।जिसे थाना से एएसआई काजल कुमार दल बल के साथ जाकर स्थल पर बन रहे घर निर्माण कार्य को रोक दिया गया। तथा पुलिस के द्वारा सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि घर निर्माण कार्य सीमांकन होने तक पूर्ण रुप से बंद रहेगा।सीओ ने बताया कि उक्त भूमि का सीमांकन 3 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इधर इस संबंध मे घर बना रहे ललीत राम का कहना है कि वे अपने रैयती जमीन में घर बना रहे हैं।
जबकि बगल में स्थित राम बिलाश प्रसाद का कहना है कि वे पूर्व से ही डेढ़ फीट जमीन रास्ता के लिए छोड़ें थे ,तथा लगभग तीन फीट रास्ता पूर्व से ही चला आ रहा है ,सब मिलाकर लगभग साढ़े चार फीट रास्ता था ।