सगमा :
स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर सगमा प्रखण्ड में बच्चों को नामांकन किया जा रहा है ।
इस क्रम में उत्क्रमित मध्यविद्यालय दुसैया में अभीतक 12 बच्चों का नामांकन किया गया है उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज रॉय ने बताया कि इसे लेकर विद्यालय प्रांगण से प्रतिदिन प्रभातफेरी का आयोजन कर गांव का भ्रमण कर बच्चों के नसमांकन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है इसके फलस्वरूप अभीतक 12 बच्चों का नामांकन किया गया है ।
इस अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज रॉय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र राम सहायक शिक्षक ओमप्रकाश चौबे रेणु चौबे वार्ड सदस्य बोधन राम प्रेमचंद भुइहर आदि लगातार प्रभातफेरी कर तथा घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं ।