भवनाथपुर : होटल संचालक सह भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के सदस्य सुनील चंद्रवंशी का देहांत बीते मंगलवार की रात्रि लू लगने से हो गया
इस मार्मिक क्षणों में भवनाथपुर व्यवसायिक संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई
इस मौके पर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सुनील चंद्रवंशी बहुत ही सरल एवं मृदुल भाषी व्यक्तित्व के धनी थे उनका इस प्रकार का असमय जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है इस दुख की घड़ी में पूरे व्यवसायिक संघ स्व. सुनील चंद्रवंशी के परिवार के साथ खड़ा है उन्होंने कहा की मृत्यु अटल है यह सबको आना सुनिश्चित है इस कठोर सत्य को हम सभी को स्वीकार करना चाहिए
वहीं भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के सचिव नवल किशोर प्रसाद ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय एवं ओम शांति का पाठ करा कर मृतक की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की
इस मौके पर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव नवल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, जितेन्द्र गुप्ता, कृष्णा सेठ, सोनू चश्मा, बृजेश चंद्रवंशी,रंजीत राम, शशि भूषण शर्मा, पन्ना लाल सोनी, पप्पू अंसारी, दीपू कुमार, ओम प्रकाश आर्य,अजय साह,जगदीश चन्द्रवंशी,कमलेश गुप्ता, विजय चन्द्रवंशी, राजू चंद्रवंशी,मुन्ना साह, राजेश्वर गुप्ता, शमशेर अली, अखिलानंद पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।