आज दोपहर अपने घर में ही लगा ली फांसी
युवक की दिमागी हालत नहीं थी ठीक
रंका/गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी, सोपाल राम चंद्रवंशी का 20 वर्षीय पुत्र, रणजीत कुमार ने, गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे, अपने घर में लगे कंडी के सहारे, गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है। इस बाबत पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिब्यांग होने के साथ साथ वह पिछले कई माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह अक्सर अकारण किसी से भी तू - तू , मैं - मैं पर उतारू हो जाया करता था। गुरुवार के सुबह से वह गुमसुम था। दोपहर में घर के सभी लोग अपने अपने काम में लगे हुए थे, उसी समय अपने घर के छत पर, एकांत कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे, गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है।
काफी देर बाद, घर के लोग किसी काम से छत के ऊपर चढ़े, तो उसे फंदे में झूलता हुआ देख शोर मचाया। तब जाकर परिवार वालों को जानकारी मिली। बाद में परिवार के लोगों ने गांव वालों को जानकारी देने के बाद, रंका थाना को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद रंका पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।