whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27256919
Loading...


डीलर द्वारा अप्रैल माह के राशन गबन करने एवं लभूको से दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित लाभुकों ने किया हंगामा

location_on भवनाथपुर access_time 23-Jun-23, 06:46 PM visibility 713
Share



डीलर  द्वारा  अप्रैल माह के राशन गबन करने एवं लभूको से दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित लाभुकों ने किया  हंगामा


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर के बंसानी पंचायत के भवरिया टोला के राधा महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर द्वारा अप्रैल माह के राशन गबन करने एवं लभूको से दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित लाभुकों ने शुक्रवार को हंगामा किया । लाभुक जयकुमार साह, राम नाथ राम, कन्हाई राम, अतेंद्र राम, जयकुमार भुइयां, उमाशंकर राम, संजय राम, सुरेंद्र राम, श्यामसुंदर राम, सुनील राम, वासुदेव यादव, शिवकुमार यादव, राजेश राम, सुनील विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, चंचला देवी, लक्ष्मी देवी, सुजंती देवी, पूनम देवी, प्रभा देवी, नीलम देवी, कुसुनर देवी, कौशल्या देवी, शारदा देवी, सहित सैकड़ों लाभुकों ने कहा कि डीलर आशा देवी के द्वारा हर दो माह तीन माह का हमलोगों को राशन कम दिया जाता है, तो कभी महीने भर का राशन ही गायब कर देता है।
कभी-कभी 6 सदस्यों के बीच किसी को 7 किलो तो किसी को 8 किलो राशन दिया जाता है हमलोग लो अंगूठा लगाने के लिए भी दौड़ाया जाता है कभी लॉगइन बंद है तो कभी चार्ज नही है जाओ जरनेटर लेकर आओ चार्ज करेंगे तब निकालेंगे पर्ची। डीलर के द्वारा अनाज के बदले बालू रख कर अंगूठा लगाया जाता है। वर्तमान में हम लोग को अप्रैल माह का राशन नही मिला है जब डीलर से पूछा जाता है तो बोला जाता है कि राशन गोदाम से ही कट गया है तो हम कहां से देंगे। इस संबंध में राधा महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष आशा देवी से पूछा जाने पर कहा कि हम सभी लाभुकों को समय पर राशन देते हैं लाभुक गलत आरोप लगा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एमओ सह बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि जांचो उपरांत गलत पाया जाता है तो कारवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play