whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27835436
Loading...


भगवान सूर्य का प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया

location_on बंशीधर नगर access_time 12-Jun-23, 07:21 PM visibility 720
Share



भगवान सूर्य का  प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -- विश्व विख्यात श्री बंशीधर मंदिर से सेट बाकी नदी के तट पर स्थित अतिप्राचीन सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य का विशाल प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा व बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने अपने माथे पर कलश धारण कर कलश यात्रा की शुरुआत की। इस कलश यात्रा में गेरुआ व रंग-बिरंगे वस्त्र धारण व माथे पर कलश लेकर सैकड़ों महिला - पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कलश यात्रियों ने कलश लिए भगवान का जयघोष करते हुए कलश यात्रा में चल रहे थे। कलश यात्रा विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के साथ निकला गया।
वही विधिवत पूजन के पश्चात कलश में जल उठाया गया। कलश यात्रा सुबह 8:00 बजे सूर्य मंदिर परिसर से निकलकर बंशीधर मंदिर तक गया। वहा से जल भरकर पुनः मंदिर के परिक्रमा करते हुए पंचमुखी महादेव तक गया। वापसी में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सूर्य मंदिर में आकर समाप्त हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा आदित्य भास्कर व सूर्य भगवान के विभिन्न नामों से लगाए जा रहे जयकारे से पूरा इलाका गूंजायमान रहा। कलश यात्रा गाजे बाजे व ढोल नगाड़े से निकाला गया था। कलश यात्रियों के लौट के बाद विद्वान आचार्यों के द्वारा तीन दिनों तक चलने वाली भगवान सूर्य के विधिवत पूजा पाठ शुरू हो गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्य श्रीकांत मिश्रा उर्फ बबलू ने बताया कि 12 जून को कलश यात्रा के साथ ही तीन दिनों का विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया।
प्रथम दिन मंडप प्रवेश, मंडल पूजन, जलाधिवाश, दुग्धाधिवाश, फलाधिवाश पूरा प्रतिमा का किया गया। शेषधिवास वही 13 जून को नेत्रौन्मिलन,आवश्धि स्नान, महास्नान किया जाएगा। वही 14 जून को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में हजारी प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, मनदीप प्रसाद कमलापुरी, राजन कुमार, नंदू लाल, सुजीत लाल अग्रवाल, अनिल प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा, नरेंद्र प्रसाद,आदित्य जयसवाल,राजेश पांडेय,अनूप निराला,मनीष जयसवाल सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play