बंशीधर नगर : विद्युत विभाग की टीम ने अवैध बिजली जलाने वाले के विरुद्ध करवाई करना प्रारंभ कर दिया है।
बिजली विभाग के करवाई से अवैध बिजली जलाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है । बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के चार गाव में छापामारी अभियान चलाकर 16 लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। विद्युत विभाग के कनिय अभियंता गुणवंत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ दो लाख 13 हजार एक सौ 21 रुपए का हर्जाना लगाया है। सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले विद्युत विभाग के टीम ने बंशीधर नगर के भोजपुर कधवन, कोलझीकी, कोइंदी गांव में छापामारी अभियान चलाया जिसमें कधवन गांव से अवैध रूप से बिजली जलाने वाले अबरार अहमद, करार अहमद, अफजल अंसारी, जमील अंसारी, कोलझीकी गाव के नीरज कुमार चंद्रबंशी, मंजीत चंदृबंशी, कोइंदी गाव के फिजा हुसैन, भोजपुर गाव के रामनाथ यादव, भृगुन यादव, शिवशंकर मेहता, रामसागर मेहता, देवब्रत चंद्रवंशी, सत्येंद्र पासवान ,राम स्वरूप राम ,योगेश्वर राम, राजेश्वर राम के विरुद्ध अवैैध बिजली जलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
कनीय अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि अवैध बिजली जलाने वाले के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा।