whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25466307
Loading...


24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (11-जून-2020)

location_on गढ़वा access_time 10-Jun-20, 10:24 PM visibility 664
Share



																								24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (11-जून-2020)
गढ़वा जिला की खबरें फ़टाफ़ट अंदाज में


नूतन टीवी check_circle
संपादकीय टीम



गुप्त सूचना पर छापामारी कर चिनिया जंगल से डेढ़ लाख की बेशकीमती लकड़िया जब्त चिनिया। चिनिया वन विभाग के दक्षिणी प्रमंडल के डीएफओ अभिरूप सिन्हा के निर्देश पर चिनिया थाना क्षेत्र के खूरी जंगल एवं चपकली जंगल में छापामारी किया गया। चिनिया वन क्षेत्र पदाधिकारी आनंद झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर लगभग डेढ़ लाख की लागत के बेशकीमती लकड़ी जप्त किया गया। जप्त लकड़ियों को वन परिसर में लाया गया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी आनंद झा ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 7ः30 बजे सूचना मिली की चपकली जंगल एवं खुरी के जंगल में तस्करों द्वारा तस्करी के नियत से बेशकीमती इमारती लकड़ी रखी गई है।
इसमें करम के 15 पीस बोटा, सखुआ बली 75 पीस जप्त किया गया है। चपकली जंगल से 25 बली एवं खूरी जंगल से 50 बली वह 15बोटा जप्त किया गया है। अवैध लकड़ी का धंधा करने वाले तस्कर फरार बताया जा रहा है। वन विभाग मामले की जांच कर रही है। इस अभियान में वनपाल बैजनाथ राम, वंरक्षी अनिमेष कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे।
IMG-20200610-WA0007
सरकारी राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं : झामुमो गढ़वा। झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर परिषद द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। वार्ड नंबर 16 में दानरों नदी किनारे स्थित टैक्सी-टेंपो स्टैंड में लगभग छः महीने पहले ही सरकारी राशि से पीसीसी ढलाई किया गया था।
अब उसी स्थल पर पीसीसी ढलाई को तोड़कर वार्ड विकास केंद्र बनाया जा रहा है। यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है। साथ ही टैक्सी-टेंपो स्टैंड पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा की वार्ड 16 की जनता ने आवेदन के माध्यम से मंत्री मिथिलेश ठाकुर को बताया कि उक्त टेंपो स्टैंड पर अतिक्रमण से वहां ठेला-खोपचा की दुकान लगा रहे स्थानीय लोग बेरोजगार हो जाएंगे। हेमंत सरकार में सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक की तरह अब उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वाला कोई नहीं रहा। पूर्व में हुए नगर परिषद द्वारा भ्रष्टाचार की भी जल्द जांच करायी जाएगी। IMG-20200610-WA0018 प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक संपन्न कहा, फीस के मामले में विद्यालय को स्वतंत्रता होनी चाहिए गढ़वा।
राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के साथ राज्य के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में गढ़वा जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संचालकों ने भी एक बैठक आयोजित की। बैठक में एसोसिएशन ने कहा कि विद्यालय को यह स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वह कितने महीनों का फीस ले, कितने महीने का फीस छोड़े, किस अभिभावक को राहत दे, तथा पाठ्यक्रम को कैसे पूरा करें। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, शशि शेखर गुप्ता, नारद तिवारी, एसएन पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। IMG-20200610-WA0025 62 बच्चों के बीच पुस्तक, मध्यान भोजन का चावल एवं राशि का वितरण श्री बंशीधर नगर।
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलसलादी में बुधवार को 62 बच्चों के बीच पुस्तक, मध्यान भोजन का चावल एवं राशि का वितरण नरही पंचायत की उपमुखिया रेणु देवी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबिता कुमारी द्वारा किया गया। मौके पर उपमुखिया ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद है। विद्यालय बंद रहने के कारण सरकार के द्वारा डीजी साथ ई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका बबिता देवी ने अभिभावकों से पढ़ाई को लेकर अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मौके पर शिक्षक ज्ञान प्रकाश, माता समिति के सदस्य चनोईया देवी, दीपु देवी। सहित अन्य लोग मौजूद थे। IMG-20200610-WA0067 केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गांवों तक पहुंचाने का कार्यक्रम मेराल में आयोजित गढ़वा।
जिले के मेराल प्रखंड के पंचायत भवन सभागार में बुधवार को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पंचायत के गांवो तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड प्रभारी अलखनाथ पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि केंद्र की सरकार जनता के अनुसार कार्य कर रही है। जिला 20 सूत्री सदस्य मुरली श्याम सोनी ने कहा कि सांसद बीडी राम का प्रयास है कि लगभग सभी गांवो में बिजली पहुंचे। मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच पत्रक वितरण किया गया। बैठक में रुपू महतो, जय प्रसाद, मनोज जयसवाल आदि उपस्थित थे। IMG-20200610-WA0068 भाजपा का व्यक्तिगत संवाद पत्रक वितरण कार्यक्रम शुरु गढ़वा। गढवा जिला भाजपा के 27 मंडलों में आज मंडल प्रभारियों ने अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के सहयोग से व्यक्तिगत संवाद पत्रक देकर शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरा होनेपर यह कार्यक्रम मंडल से लेकर गाँव गाँव ,बूथों तक ब्यक्तिगत संवाद के माध्यम से सभी लोगो के घरों तक मोदी जी का पत्र व उपलब्धि, पत्रक वितरण कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा एवं उनकी उपलब्धियों को लोगों के बीच बताया जायेगा। IMG-20200610-WA0070 प्रवासी श्रामिकों को रोजगार उपलब्ध कराने को ले डीसी ने की बैठक दिये आवश्यक निर्देश गढ़वा। उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में कोविड-19 से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी को प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुरूप वृक्षारोपण कार्य में अधिक से अधिक लगाने, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी से जलछाजन में कार्य मुहैया कराने व लघु वन पदार्थ में बीड़ी पत्ता तोड़ने एवं दोना बनाने में श्रमिकों को लगाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा प्रत्येक मजदूरों को उनके स्किलवाइज प्रत्येक पंचायत में उनसे संपर्क साध कर उनकी सूची तैयार करें एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को सूची उपलब्ध कराएं ताकि कार्यक्षेत्र निश्चित करने में पदाधिकारियों को आसानी हो। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निर्देशक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। IMG-20200610-WA0042 दशहरा के पूर्व नगर पंचायत वंशीधर नगर होगा सोलर लाईट से जगमग करोड़ो रुपये की लागत से लगेंगे 425 सोलर लाईट श्री वंशीधर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र दशहरा से पहले सोलर लाईट से रौशन होगा। इसकी स्वीकृति पहले ही मिल गई है।
क्षेत्र में करोड़ो रुपये की लागत से कुल 425 सोलर लाईट लगाये जायेंगे। इसकी जानकारी श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने दी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सोलर लाईट लगाने का कार्य 15 जून से प्रारंभ किया जायेगा। अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के चौक चौराहों, गलियों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर सोलरयुक्त लाईट लगवाया जायेगा। IMG-20200610-WA0071 हरिहरपुर में भी भाजपा की बैठक संपन्न, स्थानीय उत्पादों को खरीदनें की अपील हरिहरपुर। भाजपा हरिहरपुर मंडल के सदस्यों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि केन्द्र मे भाजपा के एक वर्ष का कार्यकाल पुरा होने पर आम जनता तक पत्रक के माध्यम से कार्यो को घर घर पहुंच कर बताने का सफल प्रयास किया जाए।
मंडल प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है। स्थानीय उत्पादों को खरीदने का प्रयास करना है। मौके पर संतोष सिंह , रिशु सिंह ,संजय राम, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। IMG-20200610-WA0074 कोरोना भगाने के लिए महिलाओं ने किया उपवास रमना। वैश्विक महामारी कोरोना को भगाने के लिए लोग अंधविश्वास का सहारा लेने लगे हैं। मंगलवार की शाम प्रखंड के बहिया कला गांव में दर्जनों महिलाएं कोरोना बीमारी को भगाने के लिए उपवास पर रहीं। साथ ही विधि विधान से नदी और जलाशय के किनारे पूजा अर्चना किया। पूजा की थाल में फल फल आहार के साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी रखे हुए थे।
IMG-20200610-WA0076 IMG-20200610-WA0075 मोदी सरकार के कार्यकाल को घर तक पहुंचाने का दिया गया दायित्व रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित वन परिसर के प्रांगण में रमना मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी अनीता देवी की उपस्थिति में बुधवार को संपन्न हुई। आयोजित बैठक में प्रखंड के ग्यारह पंचायतों में प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा किया गया। प्रभारी व सह प्रभारी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ साथ पंचायत के हर घर तक पहुंचाने का दायित्व दिया गया। मौके पर सोनू सिंह, कंचन सिंह, राजेश सिंह, ताहिर अंसारी आदि उपस्थित थे।
IMG-20200610-WA0078 भाजपा की बैठक में हुयी उपलब्धी पर चर्चा श्री वंशीधर नगर। प्रखंड के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित केंद्र सरकार की उपलब्धियों की पर्ची एक एक पंचायत के ग्रामों में पहुंचाने हेतु मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला सयोजक विकास स्वदेशी बंशीधर नगर मंडल के प्रभारी शारदा महेश प्रताप देव पंचायतों में भाजपा के कार्यकर्ता के बीच में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा नेता श्री स्वदेसी ने कहा कि केंद्र में जब से सरकार पुनः बनी है जनता के अनुसार कार्य कर रही है। मौके पर अभय कुमार सोनी ईश्वरी प्रसाद संजय कसेरा मुन्ना गुप्ता आदि उपस्थित थे।
IMG-20200610-WA0081 स्थानांनतरण पर सम्मान के साथ दी गयी विदाई भवनाथपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत दो कर्मियों सीएचओ सुप्रिया अरुणा तिर्की और नीलिमा टोपन्नो के स्थानांतरण पर बुधवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। मौके पर आयुष डॉक्टर नितेश भारती ने कहा कि दोनों कर्मियों ने इस कोरोना काल में निर्भय होकर जिस ईमानदारी से कार्य किया वह काफी सराहनीय है। मौके पर आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास, निशंक निश्रम, जेपी ठाकुर सहित कर्मी उपस्थित थे। IMG-20200610-WA0082 एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की बैठक में उपलब्धियों पर चर्चा भवनाथपुर।
भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने की। कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी के रूप में स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा नामित भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पहाड़िया उपस्थित थे। बैठक को विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, प्रदीप चौबे, भानु गुप्ता, अरसली उत्तरी मुखिया श्याम सुंदर गुप्ता ने संबोधित किया। सबों ने केंद्र सरकार के विकास तथा ऐतिहासिक निर्णय पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में कर्मदेव साह, नरेंद्र नाथ चौधरी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
IMG-20200610-WA0084 कांडी के युवक की पटना में कार्य के दौरान मौत, शव आते ही घर में मचा कोहराम कांडी। थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी रामनाथ राम के 20 वर्षीय पुत्र गौतम पासवान की मौत मंगलवार को तीन बजे दिन में बिहार के बिहटा पटना में हो गयी। बुधवार को मृतक का शव घर आते ही गांव व घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बिहार के बिहटा, पटना में एनसीसी नामक निर्माण कंपनी में हेल्फर के रूप में काम करता था। कंपनी का बिहटा में आईआईटी कॉलेज का भवन निर्माण का काम हो रहा था। घटना के दिन वह छठ्ठे माले पर काम कर रहा था जहां से वह नीचे गिर पड़ा। Cam-Scanner-06-10-2020-18-46-50-1 कांडी में बाराती वाहन पलटा, एक की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल कांडी।
थाना क्षेत्र के खरसोता-कसनप मुख्य सड़क स्थित बलियारी यात्री सेठ के पास बुधवार की दोपहर एक बराती वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरा एक टेंपो पांकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव से बरवाडीह वापस आने के क्रम में अनियंत्रित टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कांडी निवासी जमाल मियां के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचा दिया गया है। इधर मौके पर पहुंची कांडी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Cam-Scanner-06-10-2020-20-52-25-1 शीशम पेड़ काटने का विवाद पहुंचा थाना, छानबीन कर पुलिस करेगी कार्रवाई कांडी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में शिशम के पेड़ को काटने को लेकर उत्पन्न विवाद थाना तक पहुंच गया।
थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार पिपराडीह गांव निवासी रघुनाथ पांडेय के पुत्र मनोज कुमार पांडेय ने चटनियां गांव के झुरवाजरही टोला निवासी भीखु रजवार के पुत्र राजेश रजवार पर उनके जमीन में लगे शिशम के पेड़ को जबरदस्ती काटने का आरोप लगाया है। इस मामले मे थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। IMG-20200610-WA0035 मझिआंव आरके पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल घोषित मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आर के पब्लिक विद्यालय ऊँचरी में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा फल विद्यालय के निर्देशक अलखनाथ पांडेय के द्वारा घोषित किया गया। प्राचार्य राकेश कुमार पांडे ने बताया कि कक्षा नर्सरी से लेकर 10 वीं तक के छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया है।
इस दौरान प्राचार्य राकेश कुमार पांडे के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। छेड़खानी के आरोप में आम विक्रेता गिरफतार बरडीहा। थाना क्षेत्र के सलगा गांव में एक आम विक्रेता अरविंद प्रसाद को छेड़खानी के मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आम विक्रेता अरविंद प्रसाद ने बताया कि हमको एक साजिश के तहत फंसाया गया है। जबकि सलगा गांव की एक नाबालिक ने बताया कि अरविंद प्रसाद घर में घुसकर छेड़खानी का असफल प्रयास कर रहा था। इसी दौरान शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद मेरे घर के अभिभावक इसकी शिकायत थाना को दी इसके बाद कार्रवाई की गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play