गढ़वा :
गढ़वा पलामू जिले के रेहला गांव बघरेडा खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गए रेहला गांव निवासी संतोष कुमार राम की पुत्री आनंदी कुमारी 3 वर्ष उसके पुत्र आदित्य कुमार 6 वर्ष मंतोष कुमार राम की पुत्री अनुष्का कुमारी 2 वर्ष स्वर्गीय विजय राम का पुत्र कार्तिक कुमार 3 वर्ष जितेंद्र राम की पुत्री सलोनी कुमारी 4 वर्ष एवं साक्षी कुमारी 5 वर्ष के नाम शामिल हैं सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे एक ही परिवार के है एक साथ घर से बाहर खेल रहे थे इसी दौरान।
गढ़वा पलामू जिले के रेहला गांव बघरेडा खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गए रेहला गांव निवासी संतोष कुमार राम की पुत्री आनंदी कुमारी 3 वर्ष उसके पुत्र आदित्य कुमार 6 वर्ष मंतोष कुमार राम की पुत्री अनुष्का कुमारी 2 वर्ष स्वर्गीय विजय राम का पुत्र कार्तिक कुमार 3 वर्ष जितेंद्र राम की पुत्री सलोनी कुमारी 4 वर्ष एवं साक्षी कुमारी 5 वर्ष के नाम शामिल हैं सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे एक ही परिवार के है एक साथ घर से बाहर खेल रहे थे इसी दौरान घर के पास बघरेड़ा पेड़ लगा हुआ था उसमें से उसके फल तोड़कर सभी बच्चे खा गए बच्चे सब नशे में धुत होकर गिरने लगे एवं उल्टी करना शुरू कर दिया इसके बाद परिजन द्वारा उसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह वाघरेड़ा का फल तोड़कर खा लिया है इसके बाद परिजनों ने सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के कि तिकुलडीहा गांव निवासी कृष्णा प्रसाद गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार गुप्ता कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मनीष कुमार गुप्ता अपने घर पर बराबर नशा करता था इसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट फटकार किया तो मनीष कुमार गुप्ता ने आक्रोशित होकर कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
गढ़वा थाना क्षेत्र के झुलुआ छतरपुर गांव निवासी लाल बिहारी बिंद का पुत्र हृदय बिंद ट्रैक्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में हृदय बिंद ने बताया कि वह ट्रैक्टर से बालू गिराने के लिए फोर लाइन में चल रहे निर्माण कार्य में गया हुआ था इसी दौरान वापस लौटने के क्रम में हाईवा से साइड लेने के दौरान अमरुददीया मोड़ के पास उसकी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया घटना के बाद परिजनों ने उसे शनिवार की रात्रि इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।