whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058111 readers visited
Loading...

Advertisement

नाबार्ड द्वारा प्रखंड के सुलसुलिया गांव में बुधवार को एफपीओ के सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Dec-22, 06:53 PM visibility 666
Share



नाबार्ड द्वारा प्रखंड के सुलसुलिया गांव में बुधवार को एफपीओ के सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नाबार्ड द्वारा प्रखंड के सुलसुलिया गांव में बुधवार को एफपीओ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि नाबार्ड के डीडीएम लक्ष्मण कुमार, प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेष चौबे, आत्मा गढ़वा के तकनीकी प्रबन्धक दयानंद पाण्डेय, हलीवन्ता मुखिया सविता देवी ने संयुक्त रूप से बलदाउ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाबार्ड के डीडीएम लक्ष्मण कुमार ने कहा कि गढ़वा जिले के 94 प्रतिशत किसान कम जोत वाले हैं। यैसे किसानों के लिए एफपीओ काफी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब सरकार किसानों को हर सुविधा का लाभ एफपीओ के माध्यम से दे रही है।
Advertisement
उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जुड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि कहा खेती को दो तरीके से लाभप्रद बनाया जा सकता पहला लागत खर्च कम करके एवं दूसरा उत्पादित उपज को बेहतर मूल्य पर बेचकर। उन्होंने कहा कि एफपीओ से जुड़कर किसान इन दोनों तरीको पर बेहतर कार्य कर सकते हैं। 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेष चौबे ने कहा कि बिना संगठन के किसी भी क्षेत्र में तरक्की संभव नहीं है। जिन जिन राज्य के किसान संगठित हुए हैं वहां के किसानों ने उन्नति किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित खेती करने में एफपीओ काफी मददगार साबित हो रहा है। एफपीओ से जुड़े किसान बाजार के मांग के अनुरूप सामुहिक खेती कर उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement
कार्यक्रम को प्रमुख उर्मिला देवी, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम, तकनीकी प्रबन्धक दयानंद पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाण्डेय ने किया। इस दौरान डीडीएम लक्ष्मण कुमार ने सदस्य बने लोगों को सदस्यता पर्ची प्रदान किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play