whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057584 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मेराल प्रखंड के हासनदाग लखेया संपर्क मार्ग के लिए यूरिया नदी पर पुल निर्माण में बढ़ती जा रही है अनियमितता

location_on मेराल access_time 29-Dec-22, 06:20 PM visibility 741
Share



मेराल प्रखंड के हासनदाग लखेया संपर्क मार्ग के लिए यूरिया नदी पर पुल निर्माण में बढ़ती जा रही है अनियमितता


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के हासनदाग लखेया संपर्क मार्ग के लिए यूरिया नदी पर पुल निर्माण कराया जा रहा है यह बिल्कुल ही घटिया एवं त्रुटिपूर्ण साबित हो रहा है इस योजना में संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर नदी से अवैध उत्खनन कर पत्थर तोड़ाई एवं नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर बालू प्रयोग किया जा रहा है साथ ही निर्मित गाडवाल में दरार अभी से पड़ गया है जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है योजना स्थल पर देखने से पता चलता है कि योजना निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है की निर्माण स्थल पर कनिय अभियंता को अपने समक्ष कंकरीटिंग कराते नही देखा गया है वही ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व की भांति यह पुलिया फिर से ध्वस्त ना हो जाए आज भी संसय लगा हुआ है आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे कभी भी पूर्व की भांति ध्वस्त हो सकता है योजना स्थल पर जो रिकॉर्डिंग जारी की गई है, उसमें घटिया सीमेंट कमजोर चिप्स , नदी से सीधा अवैध पत्थर का तोड़ाई कर पुलिया में प्रयोग किया जा रहा है निर्मित पुलिया में कई जगह अभी ही दरार आ गया है जो अभी से ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।
Advertisement
इधर संवेदक का मुंशी नरेंद्र सिंह से पूछे जाने पर बताया कि अपने ढंग से कार्य करेंगे जिसको कहना है कहते रहे काम अपने ढंग से ही किया जाएगा। हासनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य त्रुटिपूर्ण है जिसे जांच कर निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो पूर्व की भांति यह पुल भी कभी ध्वस्त हो सकता है। करकोमा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है जो कभी भी यह पुलिया पूर्व की भांति गिर सकता है। अभी से पुल में दरार पड़ने लगे हैं उन्होंने कहा कि मौके स्थल पर जाकर उन्होंने कई बार अच्छा निर्माण कार्य करने की बात कही थी लेकिन संवेदक व मुंशी द्वारा इसे धता बताते हुए अनियमितता पूर्ण निर्माण कार्य किया जा रहा है।
Advertisement
वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हासनदाग पंचायत हरेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिया निर्माण का कार्य मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रयास से व ग्रामीणों की मांग पर बनवाया जा रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को मजाक बना लिया गया है नियमों को ताक पर रखकर अपने मनमानी तरीके से अवैध रूप से यूरिया नदी से बालू और पत्थर उत्खनन कर पुलिया निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है। इस संबंध में दूरभाष के माध्यम से पूछे जाने पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि लोगों के शिकायत पर बृहस्पतिवार को मौके अस्थल पर जा कर स्थल जांच किया जीसे पत्थर तोड़ कर पूल में प्रयोग करना नदी से अवैध तरीके से बालू उठाकर लगाने सहित अनियमितता पाया है जिस पर मौके पर संवेदक को फटकार लगाया गया है वही कनीय अभियंता को अपने समक्ष कार्य कराने का निर्देश दिया गया है साथ ही पुलिया में दरार नही है कुछ जगह लाइनिंग हुआ है जिसे चिपिंग करा दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play