whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213421
Loading...


ब्राइट फ्यूचर स्कूल तथा संत पॉल कान्वेंट स्कूल रेहला ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-22, 06:15 PM visibility 655
Share



ब्राइट फ्यूचर स्कूल  तथा संत पॉल कान्वेंट स्कूल रेहला ने  क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा गोबिंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 21वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आठवे दिन खेले गए दो अलग अलग मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ब्राइट फ्यूचर स्कूल को 122 रनों से जबकि दूसरे मैच में संत पॉल कान्वेंट स्कूल रेहला ने डीएवी मॉडल स्कूल को नो विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर विशाल के 34, अभिषेक के 31 रन ओर अतरिक्त रन 29 के सहयोग से 176 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ब्राइट फ्यूचर की ओर से मुमशाद ने दो विकेट प्राप्त किया।जवाबी पारी खेलने उतरी ब्राइट फ्यूचर की टीम 54 रन पर ही सिमट गई।
नवोदय की और से ऋषभ कुमार ने चार विकेट प्राप्त किया। दुसरे मैच में डीएवी मॉडल स्कूल न पहले बल्लेबाजी करते होए अरमान के 15, प्रिंस के 12 रनों के सहयोग से नो विकेट खोकर 97 रन बनाए।संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला की ओर से हैदर खान ने चार विकेट प्राप्त किया जबाबी पारी खेलने उतरी संत पॉल रेहला ने अनुराग के नाबाद 45 ओर कैफ के नाबाद 31 रन के सहयोग से एक विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। डीएवी मॉडल की ओरसे आर्यन ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार के प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने प्रदान किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य का सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगता है।आप लोग जीत के लिए अपने खेल का शत प्रतिशत लगा दे।
आप सभी लोग अनुशासन के साथ खेले। पर्यवेक्षक सह प्रतियोगिता के सदस्य अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि जिले का यह सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता है, जिसका इंतजार खिलाड़ी,स्कूल और दर्शक को रहता है। अंपायर की भूमिका मनीष उपाध्याय, शशी मनीष पाठक,प्रिंस खान वही स्कोरर की भूमिका विशाल कुमार ने निभाया । मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी, प्रिंस खान, प्रभात कुमार ने निभाया ।इस मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, प्रवीण मिश्रा, आशुतोष रंजन विकाश कुमार,दीपक, प्रभात तिवारी ,आलोक गुप्ता, प्रिंस खान, मनीष ,अमित उपाध्याय ,साहिल खान ,रोहन तिवारी, सिकंदर प्रजापति ,सूर्य प्रकाश, हेमंत राज अश्विनी चौबे मनीष पाठक प्रभात तिवारी दुबे उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play