whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058915 readers visited
Loading...

Advertisement

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत दूसरा घायल

location_on मझिआंव access_time 06-Nov-22, 04:39 PM visibility 659
Share



मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत दूसरा घायल


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के करुई गांव निवासी जनार्दन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र रवि रंजन सिंह उर्फ काजू सिंह की मृत्यु शनिवार की रात्रि भवनाथपुर से करूई गांव आने के क्रम में नेपाल खोह नामक स्थान पर मोटरसाइकिल को पिक अप वाहन के धक्के से हो गयी। परिवारिक सूत्रों के अनुसार काजू सिंह एवं गांव के ही रौशन सिंह दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव करूई शनिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे लौट रहे थे, इसी क्रम में भवनाथपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर नेपाल खोह नामक स्थान के पास विपरीत दिशा से जा रही पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे करूई गांव के ही निवासी स्वर्गीय ललित सिंह के लगभग 28 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह मोटरसाइकिल से गिर गये।
Advertisement
तथा वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि काजू सिंह मोटरसाइकिल सहित एक पुलिया से टकराकर एक झाड़ी में जा गीरे , होश आने पर रौशन सिंह ने अपने मोबाइल से भवनाथपुर अपने रिश्तेदार के यहां इसकी सूचना दी ,जिसे रिश्तेदार के लोग आए और रौशन सिंह को आनन -फानन में भवनाथपुर अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों के द्वारा उन्हें स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जबकि काजू सिंह कहां गए? इसके बारे में पूछने पर होश में आने पर रौशन सिंह ने बताया कि"काजू छोड़कर चल गइलन"इसका मतलब यह हुआ कि रौशन सिंह को उस समय तक यह पता नहीं था कि वे कहां गये,या उनकी मृत्यु हो चुकी है। इतना सुनने के बाद परिजन दौड़े हुए दुर्घटना स्थल पर आए खोजबीन करने के बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ी में काजु सिंह का शव पड़ा हुआ मिला, जबकि कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी।
Advertisement
इसकी सूचना पर परिजनों के द्वारा नगर उंटारी थाने को दी गई, स्थल पर पुलिस के आने के बाद खानापूर्ति कर मझिआंव थाना को सूचना दी गयी। शव उसी रात्रि लगभग 11बजे करूई गांव लाया गया,शव आते ही घर मे परिजनों के बीच मातम छा गया, तथा परीजनों के चित्कार मंच गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की सुबह मझिआंव पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के 12 वर्षीय एक पुत्र तथा लगभग 3 साल की एक मासुम पुत्री है। मृतक के भाई बड़ा भाई राजु सिंह मुंबई में रहते हैं उनके आने की इंतजार की जा रही थी इसके बादअंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट के कसेया नदी पर की गयी। मृतक काजु सिंह के द्वारा बिछे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में अपनी भाभी पुजा सिंह मुखिया प्रत्याशी थी,जिनके लिए काफी सक्रिय भूमिका निभाया था ,हालांकि वह जीत हासिल नहीं कर पाई थी।
Advertisement
अंतिम संस्कार में पहुंचे कई प्रतिनिधि:-काजू सिंह की अंतिम संस्कार में कई जनप्रतिनिधि पहुंचे एवं अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए, तथा परिजनों को ढाढस बंधाया। इस मौके पर विधायक प्रत्याशी रामनरेश सिंह, अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, अशर्फी चंद्रवंशी पूर्व मुखिया दिनेश सिंह मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह उदय प्रताप सिंह श्रीकांत सिंह विजय सिंह जगदीश पासवान फुलेश्वर राम सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play