मेराल :
जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिविर का आयोजन रविवार को मेराल प्रखंड के सभागार में किया गया जिसका उद्घाटन अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती बीणा कुमारी वीडियो प्रवेश कुमार साव अधिवक्ता निरंजन कुमार चौबे थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मीना कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए तभी वह व्यक्ति अपने हक और अधिकार को ले सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की जानकारी प्रखंड में ले सकते हैं इसके साथ ही जिला विधिक प्राधिकार के कार्यालय में पहुंचकर योजना की जानकारी ले सकते हैं या कानून की जानकारी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आप लोगों को जो भी परेशानियां हो उसका शेयर अवश्य करें। अधिवक्ता निरंजन कुमार चौबे ने कहा कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होने से छोटे-छोटे मामलों को मेडिएशन कर निपटारा कर लेना चाहिए। वीडियो प्रवेश कुमार साव ने कहा कि सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तभी इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने प्रखंड में चल रहे योजनाओं में पेंशन योजना मनरेगा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना पीडीएस योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने थाना दिवस के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही उप प्रमुख निजामुद्दीन खान ने भी अपना विचार व्यक्त किए।
Advertisement
कार्यक्रम के अंत में जेएसएलपीएस के द्वारा महिला समूह के बीच 22 लाख का चेक वितरण किया गया इसके अलावा जॉब कार्ड लाभुकों के बीच वितरण किया गया पेंशन योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया अंबेडकर आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र दिया गया कृषि विभाग से सरसों बीज का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग से व्हीलचेयर ट्राई साइकिल और बैसाखी का वितरण किया गया और मेराल पूर्वी पंचायत से कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड नाजिर सुनील कुमार रिजवान अख्तर बसंत पांडे एजीएम सतीश सिंह मुखिया अनिल कुमार चौधरी वीरेंद्र नाथ तिवारी राम सागर महतो संजय राम सहित अनेकों लो शिविर में मौजूद थे।