गढ़वा : गढ़वा
22 अक्टूबर दिन शनिवार को विद्यालय के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित हुआ ।कक्षा 6 वीं से 10 वीं तथा 1 से पांचवी तक के बच्चे भाग लिए

बच्चो के द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से रंगोली बनाया गया ।
विद्यालय के निदेशक रामानंद सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चे के अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकल आती है
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राचार्य विरेंद्र कुमार ,निदेशक रामानंद सिंह और लिओ ज्ञान गंगा के पूर्व अध्यक्ष अनुप ठाकुर ने चित्रों का अवलोकन करने के पश्चात सफल प्रतिभागियों का चयन किया उसके उपरांत जिसमे कक्षा छठवीं से दसवीं तक के ग्रुप में प्रथम स्थान अनुकृति ग्रुप ,द्वितीय सिंधु ज्योति ग्रुप ,तृतीय चांदनी ,शैल सिंह ग्रुप विजेता बनी उसी क्रम में पांचवी तक के ग्रुप में प्रथम फ्रेंड्स ग्रुप , द्वितीय सान्या ग्रुप विजेता बनी ।
इन सभी विजेता प्रतिभागी को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। ।विद्यालय के निदेशक ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार के ओर से दीपावली पूजन की हार्दिक शुभकामनाए दिया ।शिक्षक रंजीत उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम को कराने में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा रहा ।
इस मौके पर सभी शिक्षक , शिक्षिकाए उपस्थित थे।