गढ़वा :
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा शामिल हुए। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है हर जगह लुट हत्या चोरी बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी है हेमंत सरकार अपराध रोकने में विफल हो चुकी है चारों तरफ लुट मचा हुआ है। झारखंड में बढ़ते अपराध अव्यवस्था को लेकर भाजपा सात नवंबर से 13 नवंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर हजारों लोगों के साथ भव्य प्रदर्शन करेगा एवं 19 नवंबर से 23 नवंबर तक जिला मुख्यालय पर 10,000 लोगों के साथ विशाल प्रदर्शन करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही झारखंड में फिर से विकास कार्य कर सकती है विकास कार्य बिल्कुल ठप हो चुका है अपराध चरम पर पहुंच गया है
मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहि त्राहि कर रही है चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है वर्तमान की झामुमो सरकार राज्य को लुटने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि जब हेमंत सरकार दोनों हाथों से राज्य को लुटने में लगी हुई है तो अपराधियों का तांडव कैसे रोक पाएगी। इसलिए इस सरकार का जाना ही जनता के हित में सही होगा। हर दिन लुट हत्या देखने को मिल रहा है झारखंड में झामुमो सरकार दोनों हाथों से राज्य को लुटने में मस्त हैं अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं हेमंत सरकार राज्य को चलाने में सक्षम नहीं है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहीत पुरा झारखंड में अपराधी मानसिकता के लोगों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है जिसको लेकर भाजपा जनहित में लगातार आवाज उठाती आई है लेकिन झामुमो सरकार राज्य में लुट चोरी हत्या घुसखोरी कमीशनखोरी जैसे अनेकों अपराध को रोकने के नाम पर मौन साध लिया है जिसको लेकर भाजपा अब बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करने का निर्णय कर चुका है
भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गढ़वा जिला में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है अपराध करने वालों के अंदर प्रशासनिक डर भी नहीं है अपराधी गढ़वा जिला में खुलेआम तांडव कर रहे हैं वही झामुमो सरकार मुकदर्शक बन कर सबकुछ देख रही है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में बढ़ते अपराध अव्यवस्था को लेकर सात नवंबर से जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय जवाहर पासवान रघुराज पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे राजीव रंजन तिवारी उमेन्द्र यादव संजय भगत जिला महामंत्री विकास स्वदेशी जिला मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर प्रसाद महतो जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक तिवारी रामशीष तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी भाजपा नेता मोहन सिंह चेरो कृपाल सिंह उमेश कश्यप शिवनारायण चंद्रा कुमार कनिष्क लाला पासवान उदय प्रजापति विकास पाण्डेय योगेन्द्र मेहता उदय कुशवाहा कुमार कनिष्क बसंत प्रसाद लखन चौधरी संजय यादव विनय चौबे ओम प्रकाश गुप्ता राजेश्वर बैठा मुरारी यादव प्रदीप पासवान सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।