चिनियां :
गढ़वा जिले के प्रखंड मुख्यालय चिनिया में गुरुवार को शाम 6:30 बजे घाटी झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य व मुखिया जहेरा बीबी के पति अयूब मंसूरी के हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।

इधर घटना की सूचना मिलने पर आज हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 2:45 बजे पेयजल स्वच्छता मंत्री और स्थानीय विधायक मिथीलेश कुमार ठाकुर चिनिया पहुंचे जहां पर उन्होंने मृतक मंसूरी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया तथा जनाजे को कंधा दिया । मंत्री ने सहयोग राशि के रूप में दो लाख रुपय रुपए व्यक्तिगत निधि से दी।
इधर इस हत्याकांड को लेकर आज दिन भर चनिया में अफरा-तफरी मचा रहा।
घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। घटना के विरोध में आज चीनिया बाजार दिनभर स्वत: स्फ्रूत बंद रहा। पुलिस विभाग की ओर से भी अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किया गया। रंका तथा गढ़वा के वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा रंका चिनियां डंडई एवं धुरकी के थाना प्रभारी भी इस घटना कांड में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस बल के साथ लगातार सक्रिय रहे बावजूद 12 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने के पुलिस विभाग के आज सुबह दिया गया आश्वासन पूरा नहीं हो सका जिससे स्थानीय लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है।

हालांकि पुलिस का श्वान दस्ता घटनास्थल पर मौजूद मृतक अयूब मंसूरी के मोटरसाइकिल तथा उसके आसपास के 2 लोगों के घर पहुंचा सूचना के अनुसार दोनों घर से जुड़े एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है परंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी की भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
जबकि झामुमो नेता अयूब मंसूरी का अंत्येष्टि मिट्टी देने का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो महकमे के कई बड़े नेता चीनिया पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।