बंशीधर नगर :
प्रमुख उर्मिला देवी, मुखिया अनुराधा देवी, जिप सदस्य रानी बाला, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन प्रसाद यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, सीओ अरुण कुमार मुंडा व बीडीओ श्रवण राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में कुल 1150 आवेदन ग्रामीणों का प्राप्त हुआ। इसमें ई-श्रम का 25, पेयजल से संबंधित 21, 15 वें वित्त का 23, प्रधानमंत्री आवास योजना का 295, आजीविका का 276, सावित्री बाई फुल बालिका समृद्धि योजना का 203, विभिन्न पेंशन का 37, जन वितरण प्रणाली का 160, आरटीजीएसए का 2, भूमि सुधार का 18, केसीसी का 90 आवेदन प्राप्त हुआ। इसमें ई-श्रम का 25, पेयजल का 20, 15 वें वित्त का 23, प्रधानमंत्री आवास योजना का 252, आजीविका का 251, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना का 52, केसीसी का 90 कुल 683 आवेदन का ऑन द स्पॉट त्वरित निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार आपके द्वार पर आई है। आप सभी इसका भरपूर लाभ उठाएं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी लोगों को मिले इसके लिए यह कार्यक्रम पंचायत वार आयोजित किया जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, पूर्व प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान, कौशल कुमार, राजदीप कुमार सहित बड़ी ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।