गढ़वा :
थाना क्षेत्र के जाटा स्थित घिवहा नदी में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई मृतक का पहचान कल्याणपुर गांव निवासी राकेश उरांव का पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीरज के घर में कोई नहीं था वह अपने साथियों के साथ घिवहा नदी में नहाने गया
था
उसी दौरान वह नदी में डूब गया साथ में नहाने गए बच्चों ने नीरज को बचाने के लिए शोर मचाया स्थानीय लोगों की मदद से नीरज को नदी से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है