रंका : रंका थाना पुलिस ने थाना कांडो में अभियुक्त 4 लोगों को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है।
रंका पुलिस सूत्रों ने बताया कि नान्हू यादव बीरबन्ध निवासी बन्धु यादव (उचरी) विनोद यादव (हुन्हे कला) पिछले कई वर्षों से फरारी अभियुक्त थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं एक अन्य समाचार के अनुसार कुर्की जब्ती के वारंटी अभियुक्त वल्लील अंसारी को ग्राम (बान्दू ) से तथा राम देनी राम (बघटवा) निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी अभियुक्तों को रंका पुलिस ने गढ़वा जेल भेज दिया है।