रंका :
अनुमंडल क्षेत्र के रंका अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन के लिए चौथे दिन रंका अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रपत्र की खरीदारी की गई जबकि रंका रमकंडा चिनिया भंडरिया तथा बडगड प्रखण्डों के 23 लोगों ने नामांकन प्रपत्र भरा है ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक अनुमंडल क्षेत्र के नामांकन प्रपत्र की बिक्री रंका प्रखण्ड में 12 चिनिया प्रखण्ड में 6,रमकंडा में 3,भंडरिया में 9 तथा बडगड प्रखण्ड में 1 प्रपत्र की बिक्री किया गया है जबकि क्रमश पंचायत समिति सदस्य पद का नामांकन 23 का किया गया है

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रंका अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया कि विभिन्न भागों से अब तक 189 लोगों ने पंचायत समिति पद के लिए प्रपत्र का क्रय किया है।
नामांकन शांति पूर्ण ढंग से समपन्न किया जा रहा है।