गढ़वा :
भाजयुमो गढ़वा के द्वारा समाजिक न्याय पखवाड़ा और आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पुर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुर्व सैनिक अजय तिवारी को सम्मानित किया गया। मौके पर भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि समाजिक पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पुर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के स्थापना दिवस से 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाया गया जिसका आज भाजयुमो द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पुर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जो देश के लिए लड़ने वाले का सम्मान करता है उन्होंने कहा कि जब सैनिक देश के सरहद पर दिन रात जागकर रक्षा करते हैं तभी देश में हमसब चैन से सोते हैं उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं को संगठित कर राष्ट्ररक्षा के क्षेत्र में प्रेरित करता है जो देश के लिए काम करता है वैसे लोगों का सम्मान सदैव किया जाता है
पुर्व सैनिक अजय तिवारी ने कहा कि सरकार अगर पुर्व सैनिक को मौका दिया तो अखंड भारत बनाने के लिए पुर्व सैनिक ही काफी है भाजपा सरकार में देश के सैनिकों को काफी मजबूती मिला है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक गुड्डू तिवारी भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल जयंत पाण्डेय दिनेश तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।