गढ़वा :
गढ़वा जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वधान में ताइकांडो का बिस अप्रैल को हॉकी कार्यालय के प्रांगण में प्रारंभ किया गया! ताइकांडो खेल का उद्घाटन गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक जे खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया!
प्रशिक्षण ताइक्वांडो संघ के सचिव संजीव कुमार द्वारा दिया जा रहा है! इस अवसर पर गढ़वा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे तक दिया जाएगा!तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दिलाने का कार्य संघ द्वारा किया जाएगा इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु ममता कुमारी, निर्मल कुमारी, सबीना खातून, ओस किस्पोट्टा, पंकज कुमार भारती, शशि कांत, नीतीश पटेल, अरविंद कुमार, एवं मनदीप राम भाग लिया! उक्त जानकारी गढ़वा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव संजीव कुमार ने दी!