रमना :
रमना - थाना क्षेत्र अंतर्गत गमहरिया पंचायत के गरदा गांव निवासी हरिहर परहिया की 30 वर्षीया पत्नी नागवंती देवी की मौत कैंसर से हो गयी है। जानकारी के अनुसार वह पिछले दो वर्ष से इस बीमारी से पीड़ित थी।
इलाज में काफी पैसा खर्च करने के बावजूद नागवंती को नही बचाया जा सका।मृतका के तीन मासूम बच्चे है। पहले से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हरिहर पररहिया के समक्ष पत्नी की मौत के तीन मासूम बच्चों की परवरिश सबसे बड़ी समस्या बन गयी है।