गढ़वा :
गढ़वा रमकंडा थाना क्षेत्र के पुनदाग गांव निवासी बिनेश्वर भुइया की पत्नी कौशल्या देवी 25 वर्ष ने रविवार की रात्रि अपने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी किस बात को लेकर आत्महत्या की है। उसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि घर से 100 मीटर दूरी पर एक बेर के पेड़ में जाकर अपने साड़ी वॉध कर फॉसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। जबकि कौशल्या देवी के पिता सुकट भुईया एवं उसके चाचा हरहे निवासी मुन्नी भुईया ने बताया कि घर में पहले से सब कुछ ठीक-ठाक था। अचानक इतना बड़ा कदम कैसे उठाई इसकी जानकारी उन लोगों को भी नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।