whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218004
Loading...


सड़क लुट कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार लुटेरों को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 21-Jun-21, 07:22 PM visibility 654
Share



सड़क लुट कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार लुटेरों को किया गिरफ्तार


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पिछले करीब 1 माह पहले कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी- कांडी मुख्य मार्ग में लूटपाट कांड का कांडी पुलिस ने उद्द्भेदन करते हुए मुख्य सरगना केतार थाना क्षेत्र स्थित बांसडीह खुर्द निवासी दीपक कुमार पासवान के साथ चार लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया है उक्त जानकारी आज गढ़वा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव,मझिआंव अंचल के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार खाखा, कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी है अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि 30 मई को 10:00 बजे दिन में मोखापी कांडी मुख्य मार्ग पर घुरुआ गांव में तीन अज्ञात लुटेरों द्वारा उजले रंग का अपाचे मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के चौबे मझिगावँ गांव निवासी अवधेश रजवार को पिस्टल का भय दिखाकर उसका नया स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक रियलमी मोबाइल लूट लिए थे अवधेश रजवार ने कांडी थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया और टीम के ताबड़तोड़ अनुसंधान एवं छापेमारी के कारण बिहार राज्य के रोहतास जिला स्थित चुटिया थाना के मटीआव निवासी अमरजीत कुमार चौधरी,बक्सर जिले के सिमरी राजापुर थाना क्षेत्र के अतुल प्रकाश राय,केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द गांव निवासी इस घटना का मुख्य आरोपी दीपक कुमार पासवान, पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव निवासी ऋषि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटा गया काले रंग का नया स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रियल मी कंपनी का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त किए गए लोडेड देशी कट्टा तथा एक जिंदा गोली भी बरामद किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि दीपक कुमार पासवान शातिर अपराधी है वह नवयुवको को रोजगार का लालच देकर अपराध की दुनिया में लाने का कार्य करता है उन्होंने बताया कि बिहार राज्य बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अतुल प्रकाश राय इसी का शिकार हो गया है उन्होंने बताया कि दीपक कुमार पासवान कोरोना काल में टाइगर नाम से फेसबुक आईडी बनाकर फेसबुक चलाता था और रोजगार देने का लालच देता था जिसके बाद अतुल प्रकाश राय कि उससे संपर्क हुई और वह भी इसके साथ छोटी बड़ी घटनाओं में शामिल होने लगा दीपक कुमार पासवान पर विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है और वह पहले दो बार जेल भी जा चुका है पत्रकार वार्ता में कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play