मेराल :
हासनदाग गांव में सोमवार को मनरेगा योजना से मोरम मिट्टी पथ निर्माण का शिलान्यास मुखिया दुखन चौधरी एवं रोजगार सेवक खलील अंसारी ने फीता काटकर किया।
4.99 लाख से बनने वाली सड़क पिपराहा बांध से नरेश चौधरी के घर होते हुए अमा टोला बस्ती तक मेंठ सोनी देवी के देखरेख में कार्य पूरा किया जाएगा। मुखिया सुखद चौधरी ने कहा कि मिट्टी मोरम जैसे योजना बंद हो जाने से गांव के कई ऐसे टोले बस्ती सड़क के अभाव में कठिनाइयों का दंश झेल रहे थे जब से यह योजना का प्रारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया पंचायत में लगातार सड़क से अलग बसे लोगों की जोड़ने हेतु योजना स्वीकृत किया जा रहा है। यह योजना सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए अहम योजना में शामिल है।
इस अवसर पर मैसर्स कमल किशोर चौबे, पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी, विनायक चौबे, राजेंद्र चौधरी, मानदेव चौधरी, उपेंद्र चौबे, अनिल चौबे, शंकर बैठा, मलू चौधरी आदि उपस्थित थे।