मेराल :
मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव के भुइया टोला में लगभग 45 वर्षीय द्वारिका भुईयां पिता स्व दुखन भुइयां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर की बताई गई है। जानकारी मिलते ही मेराल थाना के एएसआई सुधांशु यादव ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है
इस ससंबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि यूडी के तहत मामला दर्ज कर फांसी लगाए जाने के कारणों की जांच किया जा रहा है।