whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053364 readers visited
Loading...


स्थानांतरित सीआई को दिया गया भावभीनी विदाई

location_on मेराल access_time 21-Jun-21, 04:49 PM visibility 693
Share



स्थानांतरित सीआई को दिया गया भावभीनी विदाई


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल अंचल में सोमवार को अंचल निरीक्षक उदल राम के स्थानांतरण के पश्चात विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने किया जबकि संचालन सहायक आलोक कुमार सिंह ने किया। विदाई समारोह के अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि विगत लगभग 5 वर्षों का कार्यकाल उदल राम का बहुत ही सराहनीय रहा। इनके मृदुभाषी स्वभाव के कारण अंचल क्षेत्र के लोगों के बीच काफी मिलनसार का रहा है। उन्होंने कहा कि उदल राम के कार्य अनुभव का लातेहार सदर अंचल के लोग भी भरपूर लाभ ले सकेंगे। अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने अपने संबोधन में कहा कि उदल राम के साथ काम करने का लगभग 3 माह का मौका मिला।
इस अल्प समय में उनसे भू राजस्व से संबंधित मामले में बहुत कुछ जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भूमि राजस्व विभाग के प्रनेता राजा टोडरमल के भांति इन्होंने अपने साहस एवं कठोरता के साथ मामले में निर्णय लेने की क्षमता को दिखाया है। वही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि इनके अंदर जो भी प्रतिभा है मै कामना करता हूं कि पुनः मेराल में सीओ के पद पर आकर अंचल क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ प्रदान करेंगे। इनके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक गोपालराम प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने भी उदल राम के बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर उज्जवल भविष्य की कामना किया। वही अंचल परिवार की ओर से अंग वस्त्र, बैग और कलम डायरी देकर विदाई किया गया।
जबकि नए सीआई कपिल देव माझी को सामूहिक रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, प्रखंड सहायक सुनील कुमार, रिजवान अख्तर आलोक कुमार सिंह, कुणाल कुमार, राजस्व कर्मचारी बृजेंद्र उपाध्याय, विनय कुमार गुप्ता, अनिल सिंह, अमरेंद्र कुमार, शंभू रजक, मुकेश कीस्कू, अंचल अमीन हरेंद्र सिंह, अंचल सहायक रियासत अंसारी, आलम अंसारी सहित काफी संख्या में अंचल एवं प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play