भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड के करचली पंचायत भवन में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 80 लोगों को प्रथम खुराक का टीका लगाया गया । टीकाकरण केंद्र में सुबह से ही लोगों का जमा होना शुरू हो गया था ।दोपहर 3:00 बजे तक टीकाकरण किया गया । 18 प्लस के 60 व्यक्ति एवं 45 प्लस के 20 व्यक्ति को टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जूनास टोप्पो ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए एकमात्र उपाय टिका ही है ।
इसलिए लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर कोरोना का टीका लगवा लें। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है । मौके पर प्रभारी बीपीओ सत्यनारायण यादव ने कहा कि गांव के पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के पहल पर लोगों का हुजूम टीकाकरण केंद्र में पहुंच रहा है ।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगवाई जारही यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है । सरकार लोगों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है इस कारण गांव में शिविर लगाकर सरकार लोगों को टीका लगवा रही है । इस मौके पर टीकाकरण टीम के नोडल पदाधिकारी संजय पंडित, स्वास्थ्य कर्मी शीतल पवन तिर्की, एएनएम अंतसीया टोप्पो, कंप्यूटर ऑपरेटर रंजीत कुमार गुप्ता, जेएसएलपीएस के कर्मी मुनिता मिंज, सहिया मेरी बड़ा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।