कांडी :
कांडी प्रखंड के स्वयंसेवी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले रविवार को कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।ल आयोजित इस रक्तदान शिविर में प्रखंड के 20 युवाओं ने रक्तदान किया
कार्यक्रम का शुभारंभ हरिहरपुर सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसा दृष्टि यूथ ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर व कार्यक्रम के वरीय प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया
रक्तदान से पहले सभी लोगों का कोविड टेस्ट एवं ब्लडप्रेशर जांच किया गया
संस्था के हेड शशांक शेखर के पहल पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रखंड के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
म इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।हमारी संस्था इस तरह का सामाजिक कार्य का आयोजन बराबर करते रही हैआगे भी करेगी
ब्लड कलेक्शन के लिए सदर अस्पताल गढ़वा की टीम के सदस्य रुपदेव सिंह, रविरंजन,जहीर अंसारी व प्रदीप पासवान ने लोगों का ब्लड कलेक्ट किया अमरेन्द्र कुमार पंडित,युवा समाजसेवी दिनेश कुमार सचिन कुमार राजन सिंह,लाल जी सिंह,शशांक शेखर,साजिद सेम,नीतीश कुमार विकास मिश्रा संदीप कुमार सहित बीस रक्तवीरों ने रक्तदान किया।कांडी अस्पताल के मदन कुमार व सीएचओ सोनिया कुमारी ने लोगों का कोविड टेस्ट किया।जबकि एएनएम सैलिना व मनीषा कुजूर ने ब्लडप्रेशर चेक किया।