बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय से हेंहो मोड होते हुए मर्चवार गांव की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। पुराना डीएवी पब्लिक स्कूल से दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क जिससे लगभग एक दर्जन गांव के लोग प्रतिदिन गुजरते हैं कि स्थिति काफी दयनीय हो है।
हेन्हों मोड़ से लौंगा नदी तक पीसीसी पथ है।लौंगा नदी पुल के बाद सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। कई वर्षों से इस पथ की मरम्मति नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढा इतना बड़ा हो गया है, हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। सड़क में लगे पत्थर बाहर निकल आए हैं। जिससे पैदल चलने में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
इस सड़क से मर्चवार, सिंहपुर, सलसलादी, सलसलादी दामर, रमुना प्रखंड के चना कला, गरदा , बरहिया, अतियारी सहित कई गांव के लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। अनुमंडल मुख्यालय से उक्त गांवो में जाने के लिए यह एकमात्र सड़क है। जानकारी के अनुसार लगभग 5-6 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से आज तक इस सड़क की मरम्मति नहीं कराया गया है। निर्माण के बाद सड़क की मरम्मति नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने व कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सामान्य दिनों में भी सड़क में पत्थर बाहर निकलने के कारण पैदल चलना भी लोगों को मुश्किल हो जाता है तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।