गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के करुआ कला निवासी संतोष तिवारी का पुत्र मनीष तिवारी 18 वर्ष ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास किया ।
घटना के संबंध में बताया गया कि मोबाइल रिचार्ज करने के लिए मनीष बोल रहा था पर मां मना कर रही थी। उसी बात से उग्र होकर मनीष ने कीटनाशक से दवा खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया। मगर स्थिति के गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।