भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी 16 वर्षिय नाबालिक लड़की के सादी के मामले में गढ़वा सीडब्ल्यूसी को सूचना मिलने पर सिडब्लूसी पदाधिकारी के निर्देश पर भवनाथपुर बीडीओ रविन्द्र कुमार व थाना के एस आई सहदेव साह ने शनिवार को लड़की के घर पहुँचकर उसके स्वजन को लिखिये रुप से बाल विवाह अधिनियम 06 के अधीन सादी स्थगित करने का नोटिस तमिल किया साथ ही नही मानने पर कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया ।ओर लड़की के स्वजनों को समझा बुझा कर सादी रोकवा दिया है साथ ही लड़की के पिता ने भी मौखिक व लिखित रूप से अपनी नाबालिक लड़की की शादी को स्थगित करने का अस्वाशन दिया है ।
बताते चले कि उक्त लड़की की तिलक बीते 15 फरवरी को कांडी थाना के लमारी गांव में चढ़ाया गया था व आगामी 21 जून को सादी होनी थी ।
Advertisement
इस मौके पर प्रखण्ड श्रम कल्याण कोडिनेटर नागेंद्र शर्मा व ग्रामीम उपस्थित थे ।