भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव में बीते 15 जून को एक नाबालिक लड़की की शादी की सूचना सीडब्ल्यूसी गढ़वा को मिलने पर सीडब्लूसी के निर्देश पर पहुँची बुका गांव में भवनाथपुर पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा विरोध करने के आरोप में भवनाथपुर थाना पुलिस ने 15 नामित व 40,50 अज्ञात पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यालय को सुपुर्त किया है जिसमे अशोक राम ,श्रवण पासवान ,दिलीप पासवान के नाम शामिल है ।
थाना प्रभारी सतीस कुमार ने बताया कि पुलिस जनता की सेवा व समस्या के निदान के लिए दिन रात 24घण्टे तातपर्य है औऱ ऐसे में अगर कोई वेक्ति कानून का उलंघन करता है तो वह दोषी है अभी तीन लोग गिरफ्तार किए गए है औऱ इस कांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।