whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221126
Loading...


14160 राशि दोगुना करने के नाम पर ठगी गई राशि को, पूर्व मंत्री ने कराया वापस

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Mar-21, 07:25 PM visibility 692
Share



14160 राशि दोगुना करने के नाम पर ठगी गई  राशि को, पूर्व मंत्री ने कराया वापस


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखण्ड के बरडीहा ग्राम निवासी रईस अंसारी द्वारा गांव के ही दो मजदूरों गुलाम जिलानी व निजामुद्दीन अंसारी से राशि दोगुना होने का झांसा देकर ठगी किया गया 14160 रुपये पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी के प्रयास से शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय में वापस कराया गया। पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने शहरी आवास योजना में जियो टैगिग होने के बाद खाता में राशि नही देने तथा एक ही परिवार के तीन लोगों को कुआं, गाय शेड व बकरी शेड देने की शिकायत पर अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया तथा प्रथम दृष्टया बीपीओ को दोषी पाते हुए बीपीओ को प्रभार मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार को बीपीओ का प्रभार दिलाने का निर्देश बीडीओ अमित कुमार को दिया।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत क्षेत्र के पुरैनी ग्राम निवासी सुनीता देवी का आवास दो वर्ष पूर्व स्वीकृति हुई थी।आठ माह पूर्व जियो टैगिग हुआ था लेकिन आज तक आवास निर्माण के लिए राशि खाता में नही भेजा गया था। दूसरी तरफ गरीब मजदूर से बरडीहा ग्राम निवासी रईस अंसारी द्वारा राशि दोगुनी करने के नाम पर ठगी करने,दो दो राशनकार्ड बनवाकर राशन का उठाव करने के आरोप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए 19405 रुपये रिकवरी करने व तथा दूसरे राशनकार्ड का रिकवरी की गई राशि 77616 रुपये आज तक सरकारी खजाने में आज तक जमा नही कराने वाले को एक कुआँ, उसके पत्नी रबीना बीबी के नाम पर गाय शेड व मां मैमून बीबी के नाम पर बकरी शेड देने का आरोप लगाया गया था।
श्री केशरी ने कहा कि एक तरफ गरीबो को लाभ नही मिल रहा है वहीं एक ही परिवार को तीन तीन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जो गलत है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर एसडीओ जयवर्द्धन कुमार ने कहा किपूर्वमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, कूप निर्माण, पशु शेड से सम्बंधित शिकायत मिली है। प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि हुई है। आवास योजना की राशि शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। एक ही परिवार को तीन तीन योजना मिलने की शिकायत पर जांच का निर्देश कार्यपालक दण्डाधिकारी अजय कुमार तिर्की को दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play