शहीद दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान
गढ़वा : शहीद दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में माननीय राष्ट्रपति द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम रक्तदान शिविर का उदघाटन किया गया। इसी कड़ी में नीमा झारखंड, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ब्रह्मकुमारी प्रजापिता के संयुक्त तत्वाधान में सदर हॉस्पिटल गढ़वा स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से गढ़वा सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एन के रजक, रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, ब्लड डोनेशन चैयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, निमा के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
आज का दिन विशेष इसलिए भी है कि शहीद दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की कगार पर है।
आज देश में खून की कमी से लोगों की जान चली जा रही है, इसके मद्देनजर रक्तदान शिविर लगाकर इसे पूरा किया जा रहा है और इसके लिए लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं। खासकर पहली बार रक्तदान करने वाले लोग शामिल थे। आज रक्त दाताओं की कमी नहीं है। इसके बावजूद बहुत ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें रक्तदान के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण ऐसे शिविर में शामिल नहीं हो पाते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है रक्तदान करने वाले लोग बीमार कम पड़ते हैं। हृदयाघात, उच्च रक्तचाप, लीवर संबंधित बीमारियां, कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही रक्तदान करने वाले लोग शारीरिक एवं मानसिक रूप से संतुष्ट भी दिखते हैं।जैसा आज शहीद दिवस के अवसर पर लोगों में जुनून था कि देश के लिए मर मिटने वाले लोग अपनी शहादत देकर देश की रक्षा कर सकते हैं तो हम भी अपना रक्त देकर समाज की रक्षा करेंगे।
अगर समाज में ऐसी भावना प्रकट हो तो निश्चित रूप से खून की कमी से किसी व्यक्ति की मौत नहीं होगी।
मौके पर डॉ मुकुंद कुमार निराला, डॉ आशीष कुमार, डॉ संतोष कुमार, पी एन गुप्ता, श्रीमति ज्योति, आकाश कुमार, चंद्रशेखर तिवारी, बिस्मिल्लाह अंसारी, मनोज चंद्रवंशी, रितिक कुमार आदि उपस्थित थे।
रक्त दान करने वालो में डॉ पतंजलि कुमार केशरी, डॉ कुलदेव चौधरी, डॉ अनिल कुमार साव, डॉ राकेश रंजन गुप्ता, डॉ कुमुद रंजन, डॉ तन्वी केशरी, डॉ रामकुमार अग्रवाल, उपकार कुमार, अभिषेक सिंह, शेर मोहम्मद अंसारी, संजय कुमार केशरी, मुस्लिम अंसारी, अरुण कुमार, मनीष कुमार, कुमार अक्षत, शिवम गुप्ता, कुमार धीरेन्द्र उर्फ धीरज, शुभ कुमार, कुणाल कुमार, आलोक कश्यप, गौतम पाल आदि शामिल थे।