सगमा : भाकपा माले के नेतृत्व में मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय सगमा के बगल में वीर भगत सिंह के शाहदत दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले के भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी वरुण बिहारी यादव ने कहा कि वीर भगत सिंह देश के आजादी को लेकर हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए, लेकिन अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं किया। इसी प्रकार आज की भाजपा की सरकार अंग्रेजों से भी बढ़ कर लोगों की शोषण कर रही है। जिसे भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार द्वारा लाई गई तीन काला कानून के खिलाफ किसान पिछले चार माह से आंदोलन कर रही है, लेकिन यह निकम्मी की सरकार किसानों की एक भी बाते सुनने को तैयार नहीं है।
Advertisement
उल्टे अपने ही देश के किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रहे हैं। लेकिन इस से भी लोग डरने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार तीनों काला कानून को वापस नहीं लेती है, तब तक यह आंदोलन चलते रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर विश्वकर्मा व संचालन रामचन्द्र उरांव ने की।
इस मौके पर राजु विश्वकर्मा, किशोर सिंह, ललित सिंह तुरिया, भोला यादव, सदानंद यादव, सुरेंद्र तुरिया, गुलाब चन्द भुईयां समेत काफी संख्या में किसान शामिल थे।