whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218674
Loading...


केतार प्रखंड के पांच केंद्रों पर चलेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान

location_on केतार access_time 23-Mar-21, 05:37 PM visibility 663
Share



केतार प्रखंड के पांच केंद्रों पर चलेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : सहायक निदेशक ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज झारखंड सरकार का पत्रांक 635 दिनांक 12 मार्च 2021 एवं जिला स्तरीय बैठक के निर्देशानुसार केतार प्रखंड के सातो पंचायत में 20 मार्च 27 मार्च तक कोविड-19 का टीका लगाने हेतु पांच केंद्र बनाया गया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केतार, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाचाडुमर,पंचायत सचिवालय परती कुशवानी पंचायत सचिवालय लोहड़गड़ा एवं पंचायत सचिवालय परसोडीह को केंद्र बनाया गया है। पांचो केंद्र पर कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पंचायत सचिवालय परसोंडीह कोविड 19 सेंटर से मुकुंदपुर, बेलाबार, ताली, बक्शीपुर, सिंहपुर, परसोंडीह बांसडीह खुर्द, बांसडीह कला, चौरा का सेंटर बनाया गया, परसोडीह सेंटर से बेला बार, मुकुंदपुर, सिंहपुर की दूरी ज्यादा होने तथा ग्रामीणों की मांग के अनुसार मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय में टीकाकरण की व्यवस्था की गई।
बताते चलें कि इस टिकाकरण अभियान में 60 वर्ष से ऊपर के लोगो का टीका लगाया जा रहा है। मुकुंदपुर सेंटर में 21 मार्च से 23 मार्च तक क्रमशः 100,150, 66 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया। एएनएम सुलेखा कुमारी ने बताई की जनप्रतिनिधि इस टीकाकरण अभियान में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिससे कोविड 19 का टीका लेने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया संगीता देवी के द्वारा न बैठने की व्यवस्था की गई है और न ही खाने पीने की व्यवस्था की गई है। शुरू दिन मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव कुमार आए परंतु उनके द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई। एएन एम सुलेखा कुमारी ने बताया कि पहला दिन पूर्व मुखिया पति सह समाजसेवी योगेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा बैठने की व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार, बीटीटी अनुज कुमार, एएनएम सुलेखा कुमारी, जेएसएलपीएस से सफीना बानो, साहिया सरोज देवी सहित टीका लेने वाले लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play