रमना : रमना थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक निवासी देवकुमार ठाकुर सिर में कैंची लगने से घायल हो गये है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर देवकुमार का अपने पुत्र गौरव ठाकुर से झगड़ा हो गया। इसी बीच गौरव के हाथ में मौजूद बाल काटने वाली कैंची देवकुमार की सिर में जा लगी। जिससे देवकुमार के सिर से खून निकलने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़े। देवकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ से बाद में बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।