केतार : केतार थाना में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस दौरान केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा की जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हम सब जानते हैं हमारे लिए जल कितना महत्वपूर्ण है। लेकिन यह सब बातें हम तब भूल जाते हैं, जब अपनी टंकी के सामने मुंह धोते हुए पानी को बर्बाद करते रहते हैं और तब जब हम कई लीटर मूल्यवान पानी अपनी वाहन को नहलाने में बर्बाद कर देते हैं। उन्होने कहा की किताबी दुनिया और किताबी ज्ञान को हममें से बहुत कम ही असल जिंदगी में उतार पाते हैं और इसी का नतीजा है कि आज भारत और विश्व के सामने पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस दौरान प्रशिक्षु दरोगा कृष्णा उराँव, धनेश्वर मोची, विकास तिवारी एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
मेराल : मेराल थाना में विश्व जल संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल बचाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। आयोजित गोष्ठी में जल संरक्षण से होने वाले फायदे बताए गए। प्रभारी थाना प्रभारी रामभरोसा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित जल संचयन शपथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएसआई अजीत कुमार, संजय कुमार कुशवाहा, पवन कुमार, जाहिद अंसारी, एएसआई संतोष कुमार, उमाशंकर प्रधान, संजय मेहता, मुंशी रघुनंदन पासवन महिला पुलिस सहित थाना के जवान शामिल थे।