बंशीधर नगर : प्रखण्ड संसाधन केंद्र अधौरा में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने सभी प्रखण्ड साधन सेवियों व संकुल साधन सेवियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने सभी बीआरपी व सीआरपी को विभागीय निर्देश के आलोक में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यालय में सेनिटाईजर रखने तथा सभी बच्चों को मास्क लगाकर विधालय आने का निर्देश दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के सुगमता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा सके इसके लिए संकुल साधन सेवी को अपने-अपने संकुलाधिन विद्यालय का गुच्छ बनाकर 24 घँटे के अन्दर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला द्वारा नगर उंटारी को 150 बच्चों वैसे बच्चो को जो डीजी सामग्री से शिक्षण कार्य से लाभान्वित नहीं हुए है, उनकी सूची संकुल वार बनाकर प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मिड टर्म असिसमेन्ट किया जा रहा है या नही, शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति बना रहे हैं या नहीं, इसका रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने डीजी स्कूल एप से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने का सुझाव भी दिया।
बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, प्रशांत कुमार देव, शोभा पांडेय, सुबोध कुमार, शक्तिदास सिन्हा, बिरेन्द्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।