whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27172943
Loading...


कोविड 19 की गाइडलाइन, अश्लील गानों व शरारती तत्वों पर सख्ती की होली सुनिश्चित कराने का डीसी ने दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 20-Mar-21, 05:28 PM visibility 654
Share



कोविड 19 की गाइडलाइन, अश्लील गानों व शरारती तत्वों पर सख्ती की होली सुनिश्चित कराने का डीसी ने दिया निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



होली पर्व को लेकर प्रशासन चौकस उपद्रव मचाने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त जिले भर में सभी थाना व अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश उपायुक्त की अध्यक्षता में होली के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की गई बैठक गढ़वा : आज उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में होली पर्व 2021 के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दिनांक 29 मार्च को होली पर्व मनाया जाना है, ऐसे में सभी पदाधिकारी जिले में विधि व्यवस्था सुदृण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिले भर में थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया जिसमें थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा उक्त क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक करवाना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर होली पर्व कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने पब्लिक गैदरिंग पर मनाही जताते हुए मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए होली पर्व मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी व थाना प्रभारी पब्लिक गैदरिंग तथा जबरन होली पर प्रतिबंध सुनिश्चित करेंगे। क्षेत्र अंतर्गत शरारती एवं उपद्रवी तत्वों पर तथा उनके मूवमेंट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करते उनपर कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने अश्लील गानों तथा डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही बैठक में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के उत्पाद निरीक्षक को होली के दिन दिनांक 29 मार्च को शराब पर प्रतिबंध का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि जिले में होलिका दहन भी सरकारी कर्मचारियों की निगरानी में मनाया जाएगा। उन्होंने होली पर्व से पूर्व मनाए जाने वाले होली मिलन समारोह पर भी पदाधिकारियों को निगरानी बनाए रखने तथा कोरोना की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जिले भर में मास्क चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा उपायुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कोविड-19 संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ही होली का त्योहार मनाएं।
हाल में बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा सामाजिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन करें। बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी वन प्रमंडल दिलीप यादव ,वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी वन प्रमंडल शशि कुमार, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा मोहम्मद जियाउल अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राजेश कुमार लिंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी, जिले के विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play