केतार : थाना में नए थाना प्रभारी कुमार ने गुरुवार की रात योगदान दिया।उन्होंने निर्वतमान थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार से प्रभार लिया।साथ ही नवस्थापित थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की केतार थाना क्षेत्र में शराब,अंधविश्वास से घटित घटना,लूटकांड जैसे मामले पर नकेल कसने में भरपूर प्रयास करूंगा।उन्होंने बताया कि अपने थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना की जानकारी मिलती है तो उस घटना की उदभेदन करना एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना मेरा पहली प्राथमिकता होगी।दोषी को न्यायालय से दंड दिलाकर दोषी को कारावास भेजने का कार्य करूँगा।जिससे थाना क्षेत्र के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ ही प्रशासन के द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर भय मुक्त माहौल बनाया जाएगा।
नवस्थापित थाना प्रभारी संतोष कुमार ने केतार थाना वासियो को किसी भी समस्या के लिए सीधे थाना आकर अपनी समस्या से रूबरू कराने एवं पुलिस को सहयोग कर क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनाए रखने की अपील किए है।संतोष कुमार ने थाना वासियो को आश्वासन दिए कि आपकी समस्या पर जांचोपरांत शीघ्र की करवाई की जाएगी।जिससे क्षेत्र में अमन,चैन और शांति व्याप्त रहेगी।
इस मौके पर पीएसआई कृष्णा उरांव,एएसआई धनेश्वर मोची,विकास तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।