भवनाथपुर : मकरी पँचायत के कुंवर ठीका के चार दर्जन ग्रामीणों ने विधायक भानु प्रताप शाही को आवेदन देकर गांव के जर्जर सड़क को निर्माण कराने की मांग किया है। दिए आवेदन में ग्रामीण अशोक सिंह, सूरज सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सीता राम, इश्वरी राम, विजय सिंह, डोमन राम, विनय राम सहित कई लोगों ने कहा है कि मकरी पँचायत के बसरिया लेवा स्कूल से महुलिया होते हुए कुंवर ठीका स्कूल तक सड़क विहीन है, जबकि पँचायत के टोले में अधिकतर हरिजन आदिवासी आबादी बहुल टोला है। जिसमें बरसात के दिनों में गांव के लोगों का सम्पर्क प्रखण्ड मुख्याल से बाधित हो जाता है। जिसमें खासकर स्कूली छात्र, बीमारी, प्रसव सहित अन्य आवश्यक कार्य मे लोंगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और बरसात प्रारम्भ भी हो चुकी है, यह वर्षों से हम सब ग्रामीणों का चिर परिचित मांग रहा है।
इसे अति शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाय। ग्रामीणों ने बताया की बीते 15 दिन पूर्व हम सब विधायक भानु प्रताप शाही से मिलकर सड़क निर्माण का मांग किए थे। जिस पर विधायक जी के द्वारा बीडीओ उमेश मण्डल को अतिशीघ्र मनरेगा से कार्य कराने का आदेश दिया गया था परन्तु अभी तक कोई करवाई नहीं की गई है। जिससे ग्रामीणों में रोष है ।